{"_id":"46a6b06e5c64a4f435231cb39f96b391","slug":"cctv-footage-may-create-more-problems-for-tejpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCTV में दिखे तेजपाल-युवती, क्या हुआ उस रात?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
CCTV में दिखे तेजपाल-युवती, क्या हुआ उस रात?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी जमाने में स्टिंग ऑपरेशन से सुर्खियां बटोरने वाले 'तहलका' के फाउंडर तरुण तेजपाल इन दिनों गलत वजहों से खबरों में हैं। और उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की मानें, तो होटल से मिली सीसीटीवी फुटेज ने उनकी पोल खोल दी है।
विज्ञापन
गोवा पुलिस की जांच टीम में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि लिफ्ट के बाहर के इलाके का सीसीटीवी फुटेज युवती के आरोपों का समर्थन करता है।
विज्ञापन
तेजपाल के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने 7 और 8 नवंबर को थिंकफेस्ट कार्यक्रम के दौरान उससे यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
पढ़ें, उस 'हरकत' के बाद क्या लिखा तेजपाल ने, पढ़िए ईमेल
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, "7 नवंबर की सीसीटीवी फुटेज से साफ दिख रहा है है कि होटल के ब्लॉक 7 की लिफ्ट के बाहर कुछ गड़बड़ हुई थी।"
उन्होंने कहा, "फुटेज में तेजपाल और महिला पत्रकार हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के साथ कमरे में जाते दिख रहे हैं। रात करीब नौ बजे तेजपाल महिला के साथ लिफ्ट में घुसते हुए दिखे और उस वक्त उनका हाथ महिला के कंधे पर था।"
अधिकारी ने कहा, "करीब डेढ़ घंटे बाद रात साढ़े दस बजे तेजपाल ग्राउंड फ्लोर वाली लिफ्ट के बाहर फिर दिखे और उन्होंने महिला पत्रकार को भीतर खींचा।"
अधिकारी के मुताबिक, "करीब दो मिनट बाद लिफ्ट सेकेंड फ्लोर पर खुली और महिला लिफ्ट से बाहर आती दिखी। वह बदहवास से दिखी और तेजी से वहां से जा रही है। तेजपाल उसका पीछा कर रहे हैं।"