फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cbse class 10th results declared

सीबीएसई 10वीं के नतीजे में दिखा 10 का दम

Thu, 30 May 2013 08:30 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
cbse class 10th results declared

सीबीएसई 10वीं के आठ रीजन के घोषित नतीजों में देश भर में बच्चों को उम्मीद से लगभग दोगुने 10 सीजीपीए (अंकों का समग्र प्रतिशत या क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


10 सीजीपीए (क्यूमूलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) का मतलब है कि विद्यार्थी को सभी विषयों में 91 से 100 के बीच अंक मिले।

मार्च में हुई परीक्षा में सीजीपीए 10 पाने वालों की संख्या देश भर में 86,162 पहुंच गई है जो कि बीते साल 68,516 थी। जबकि उससे पहले वर्ष यह आंकड़ा महज 38,377 था।
विज्ञापन


चेन्नई क्षेत्र में सबसे अधिक 22,115 बच्चों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुए हैं। दूसरे नंबर पर इलाहाबाद जहां के 14,256 बच्चों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ है। तीसरे स्थान पर पंचकूला में 13,134 को 10 सीजीपीए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रीजन में इस वर्ष बीते साल के मुकाबले में अधिक बच्चों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ है।

बीते साल 7,284 बच्चों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ था जबकि इस साल यह संख्या 9,070 पहुंच गई है। जहां तक दिल्ली में 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले स्कूलों की बात है तो दिल्ली के रोहिणी स्थित सचदेवा पब्लिक स्कूल के बच्चों को सबसे अधिक 210 बच्चों को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ है।

दूसरे नंबर पर डीपीएस आरकेपुरम जहां के 591 बच्चों में 148 बच्चों को 10 सीजीपीए मिला है। वहीं, लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल (शाहदरा) के 401 बच्चों में से 112 छात्रों को 10 सीजीपीए मिला है।

उसके बाद हंसराज मॉडल स्कूल पंजाबी बाग स्कूल के 439 बच्चों में 104 को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ है।

रिजल्ट में आए उछाल का कारण सीबीएसई सीसीई के तहत बच्चों के सिर कम हुए तनाव को बता रहा है। सीसीई के तहत पूरे साल भर बच्चे का मूल्यांकन होता रहा वहीं मार्च में हुई परीक्षा में आधा ही पाठ्यक्रम आया जिसके कारण 10 सीजीपीए लाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।

दिल्ली क्षेत्र में 9.8 सीजीपीए प्राप्त करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

बीते साल 3125 बच्चों को 9.8 सीजीपीए प्राप्त हुआ था जबकि इस बार यह संख्या 3512 है। दिल्ली क्षेत्र में यदि बी-2 लाने वालों की संख्या की बात की जाए तो वह सबसे अधिक है। बी-2 लाने वाले 2,45,115 स्टूडेंट हैं।

देश भर में प्राइवेट स्कूलों के 73367 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए का टॉप स्कोर मिला है।

केंद्रीय विद्यालयों के 8,686 स्टूडेंट्स को यह स्कोर मिला है जबकि जवाहर नवोदय विद्यालयों के 3688 व सरकारी स्कूलों के 352 और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के केवल 65 स्टूडेंट्स को यही 10 सीजीपीए मिला है।

ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार 91 से 100 लाने वाले को ए-1 के साथ 10 ग्रेड प्वाइंट दिए हैं। उस हिसाब से अगर पांचों विषय में किसी को ए-1 के साथ 10-10 ग्रेड प्वाइंट मिले हैं उनका पूरा समग्र मूल्यांकन ग्रेड 10 हुआ और उसे ही सीबीएसई ने मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया है।


इस प्रकार 10 ग्रेड पाने वालों की संख्या ही मेरिट सर्टिफिकेट पाने वालों की संख्या है।

ग्रेड प्वाइंट 10 से लेकर 9.2 ग्रेड प्वाइंट लाने वालों को ए-1, 9.0 से 8.2 लाने वालों को ए-2, व 8.0 से लेकर 7.2 ग्रेड पाने वालों को बी-1, 7.0 से 6.2 ग्रेड प्वाइंट वालों को बी-2, ग्रेड प्वाइंट 6.0 से लेकर 5.2 ग्रेड प्वाइंट तक वालों को सी-1, व 5.0 से लेकर 4.2 वालों को सी-2 व 4.0 ग्रेड प्वाइंट वालों को डी प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed