{"_id":"5aab6f439ba89826466c52ead0630219","slug":"cbi-will-questioning-with-ram-rahim-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ के लिए राम रहीम को दिल्ली लाएगी सीबीआई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूछताछ के लिए राम रहीम को दिल्ली लाएगी सीबीआई
गुंजन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने भक्तों को जबरन नपुंसक बनाने के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई पूछताछ के लिए दिल्ली लाएगी। मामले की जांच कर रही सीबीआई राम रहीम के गढ़ में जाकर पूछताछ के पक्ष में नहीं है। सूत्रों ने बताया कि अगर राम रहीम दिल्ली आकर पूछताछ में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
एजेंसी सच्चा सौदा और राम रहीम के खिलाफ अपना पक्ष मजबूत करने के लिए जबरन नपुंसक बनाए गए 400 भक्तों का तलाश भी कर रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इन पीड़ित भक्तों में से एक हंसराज चौहान ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश और चौहान की लिखित शिकायत के आधार पर सीबीआई ने इसी हफ्ते एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक करीब 14 साल पहले जबरन नपुंसकता के शिकार हुए सभी भक्तों को ढूंढ़ कर उनका बयान दर्ज करना आसान काम नहीं, लेकिन इन भक्तों का बयान राम रहीम के खिलाफ ठोस सबूत बन सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बयान के पहले इन भक्तों की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। सूत्रों ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ता हंसराज का मेडिकल जांच भी कराया गया था। जांच में उसका दावा सही पाया गया।