{"_id":"3d07bcbe3681de7907235cfe87e15cd5","slug":"amended-lokpal-bill-tabled-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पर सपा का हंगामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पर सपा का हंगामा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
लोकपाल के लिए जारी अन्ना हजारे के अनशन और चार विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार को देखते हुए केंद्र सरकार इस बार कोई गलती नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में संशोधित लोकपाल विधेयक पेश किया। इस पर सपा सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी लोकपाल विधेयक का समर्थन करेगी।
केंद्र सरकार सोमवार को विधेयक पर छह घंटे की चर्चा करा कर इसे पारित कराना चाहती है। सरकार के इस कदम को राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) की धमाकेदार एंट्री और इसके ठीक बाद समाजसेवी अन्ना हजारे का जनलोकपाल पारित कराने के लिए फिर से अनशन पर बैठने से उपजे दबाव का नतीजा माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, पांच दिसंबर से शुरू हुए सत्र में जारी हंगामे के बीच इस विधेयक का पारित होना फिलहाल संभव नहीं दिख रहा। वैसे भी सरकार की सहयोगी सपा ने इस बिल का खुल कर विरोध किया है। जबकि अन्य दलों ने विधेयक के समर्थन का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कई नाटकीय घटनाक्रमों का गवाह बन चुका यह बिल अन्ना के आंदोलन नरम पड़ने के साथ ही ठंडे बस्ते में चला गया था।