{"_id":"add55a6644e638a8abf979558dbf2516","slug":"stock-market-falls-for-second-consecutive-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 07 Aug 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों के नकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 76.26 अंक गिर कर 25,589.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.80 अंक फिसल कर 7,649.25 अंक पर रहा।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान आईटी और तकनीकी समूहों में भारी गिरावट रही। इसके अलावा रीयल्टी, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, मेटल शेयरों में भी कमजोरी नजर आई। तेल एवं गैस और पीएसयू वर्ग में तेजी रही। फायदे में रहने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, ओएनजीसी, महिंद्रा, कोल इंडिया, एसबीआई, मारुति, भेल, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, हीरो मोटोकार्प, रेड्डीज लैब, एनटीपीसी, रिलायंस और सिप्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
नुकसान उठाने वाले शेयरों इनफोसिस, टीसीएस, हिंडाल्को, सेसा स्टरलाइट, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, गेल इंडिया, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एलएंडटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन