{"_id":"d2e21154-a899-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gold-cuts-tariff-value-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी के टैरिफ शुल्क में भारी कमी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने-चांदी के टैरिफ शुल्क में भारी कमी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से आई गिरावट को देखते हुए सरकार ने दोनों कीमती धातुओं के आयात पर सीमा शुल्क तय करने के लिए आधार मूल्य में भारी कमी की है।
विज्ञापन
सोने का आधार मूल्य 449 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का 762 डॉलर प्रति किलो तय किया गया है। सरकार ने महज दो दिन पहले ही सोने का आधार मूल्य घटाकर 499 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का 890 डॉलर प्रति किलो किया था।
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद और सीमा बोर्ड (सीबीईसी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है और इसका असर घरेलू बाजारों में भी देखा गया है।
विज्ञापन