{"_id":"af50921f0cdfe7766466fc8e019e1621","slug":"painter-died-falled-two-story-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला बिल्डिंग से गिरकर पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला बिल्डिंग से गिरकर पेंटर की मौत
अमर उजाला पठानकोट
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में नेहरू नगर में वीरवार को एक दो मंजिला बिल्डिंग पर रंग रोगन करने में लगे पेंटर की गिरने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खुशीनगर जिले के गांव बसडीला निवासी रामेश गुप्ता के रुप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे वारिसों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रामेश गुप्ता नेहरू नगर में एक दो मंजिला कोठी को लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर लकड़ी के पैड पर चढ़कर पेंट कर रहा था।
इस दौरान पैड का एक फट्टा अचानक टूट जाने से सिर के बल जमीन पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया। मृतक के दो बच्चे थे।