{"_id":"e115f08c-edeb-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"woman-commits-suicide-in-love-of-her-cat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली के गम में खुद पर छिड़क लिया मिट्टी का तेल ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बिल्ली के गम में खुद पर छिड़क लिया मिट्टी का तेल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
आपने लोगों को अपने पालतू जानवर के लिए रोते, दुखी होते तो कई बार देखा होगा। कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो उन्हें अपने बच्चों से भी ज्यादा लाड़ करते हैं लेकिन हैदराबाद की इस 25 वर्षीय युवती का किस्सा वाकई हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
इसने अपनी बिल्ली की मौत के दुख में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आत्महत्या कर ली।
पेड़ पर सांड
हैदराबाद के अंबरपेट में रहने वाली सेल्स एग्जीक्यूटिव की पालतू बिल्ली की दो दिन पहले ही मौत हुई थी। इसके बाद से ही महिला डिप्रेशन में आ गई थी। लेकिन हद तब हो गई जब इसी दुख में उसने खुद को आग में झोंक दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि वो काफी दुखी थी। उसे इस बात की तकलीफ थी कि वो अपनी बिल्ली को नहीं बचा पाई।
हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।