{"_id":"a2d67f8db6fb6a07a5d7c7d20870f448","slug":"woman-charged-for-raping-daughter-s-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने लूट ली बेटी के ब्वॉयफ्रेंड की इज्जत, बनाया वीडियो","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां ने लूट ली बेटी के ब्वॉयफ्रेंड की इज्जत, बनाया वीडियो
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
कहने को तो वो उसकी बेटी का ब्वॉयफ्रेंड था लेकिन न जाने कब और कैसे उसका दिल उस 15 साल के लड़के पर आ गया।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज की खबर के अनुसार, वॉशिंगटन की इस अधेड़ महिला को अपनी ही बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के साथ रेप करने और वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अगलाइआ क्लाउड की उम्र 36 साल है और वो पेशे से एक अभिनेत्री और डांसर है। ऐसा नहीं है कि इस महिला ने पहली बार किसी किशोर के साथ शारीरिक संबंध बनाए हों। इससे पहले भी उस पर किशोरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
पूरा मामला उस समय सामने आया जब लड़के की मां ने उससे ये पूछा कि वो अब भी उस लड़की के घर क्यों जाता है, जिससे उसका ब्रेक-अप हो चुका है। इस पर लड़के ने अपनी मां को बताया कि उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड की मां ने उसे अभिनय के क्षेत्र में करियर संवारने का मौका देने की बात कही है।
विज्ञापन
दरअसल, इस लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच ब्रेकअप हो चुका था लेकिन लड़की की मां ने लड़के को झूठे वादे किए थे और इसी को आधार बनाकर वो उसका शोषण कर रही थी।
जब लड़के की मां को ये सारी बात पता चली तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत की। जब पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि महिला ने लड़के के साथ अपना वीडियो भी बना रखा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन क्लाउड को जमानत मिल गई है।