{"_id":"efc4333929e1724d3e94363d1aa2dfab","slug":"wife-kills-her-husband-over-excessive-sex-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती बीवी को बना रखा था सेक्स मशीन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गर्भवती बीवी को बना रखा था सेक्स मशीन
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 07:24 AM IST
सत्रह साल की उम्र में ही वो अपने पति की कातिल बन गई है लेकिन उसे इस बात की कोई चिंता नहीं है। क्रेजी न्यूज 24डॉट कॉम की खबर के अनुसार, मरयम याहाया पर अपने 26 वर्षीय पति को जान से मारने का आरोप है।
लेकिन उसके पीछे की वजह ज्यादा चोंकाने वाली है। मरयम ने पुलिस को बताया कि पति लावल बाला के लिए वो पत्नी नहीं बल्कि एक सेक्स मशीन बन चुकी थी।
गंगारे में कसाई का काम करने वाले बाला ने मरयम से एक साल पहले ही शादी की थी और उसी दिन से उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। मरयम ने बताया कि वो दिन में छह से सात बार उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और अपने को ऊर्जावान रखने के लिए वो नशे का इस्तेमाल करता था।
इस बीच मरयम ने कई बार घर से भागकर अपने मायके जाने की भी कोशिश की लेकिन उसके माता-पिता हर बार उसे बाला के पास छोड़ जाया करते थे। उस समय वो गर्भवती थी फिर भी बाला उसे सेक्स करने के लिए मजबूर कर रहा था लेकिन उस दिन मरयम से रहा नहीं गया और उसने उसे मार डाला।
पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू मिल गया है और उसने भरोसा दिलाया है कि हर पक्ष को ध्यान में रखकर ही कार्रवाई की जाएगी।