{"_id":"8b613712438f5c71da92ca9306af0671","slug":"school-under-fire-for-allowing-students-to-take-cig-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिफिन खाने के लिए नहीं, सिगरेट पीने के लिए मिलता है ब्रेक","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
टिफिन खाने के लिए नहीं, सिगरेट पीने के लिए मिलता है ब्रेक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में बच्चों के साथ ऐसा कई बार होता है जब उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता। ऐसा होने पर या तो वो बिना मन के क्लास को झेलते हैं या फिर पानी पीने और टॉयलेट के बहाने क्लास बंक करते हैं।
विज्ञापन
बच्चे ऐसा न करें, इसलिए ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर स्थित हनीहिल प्यूपिल स्कूल ने एक गजब तरीका निकाला। इस स्कूल में ऐसे बच्चे जिनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, उन्हें फिर से तरोताजा बनाने के लिए सिगरेट पीने की इजाजत है।
विज्ञापन
स्कूल का मानना है कि सिगरेट ब्रेक लेने से बच्चों का मूड फिर से फ्रेश हो जाता है और ऐसा करने से वो क्लासेज मिस नहीं करते हैं।
स्कूल का कहना है कि कई बच्चे मानसिक तनाव में जीते हैं और इससे उभरने के लिए उन्हें टीचरों को बताकर दस मिनट का सिगरेट ब्रेक दिया जाता है।
स्कूल के इस हैरान करने वाले नियम के बारे में जब उस क्षेत्र के अधिकारियों को पता चला, तो उन्होंने स्कूल के इस नियम को तुरंत रोकने के कहा।