{"_id":"8520a2de-e082-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"naked-man-steals-from-alwarpet-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुआ नंगा चोर, कपड़े चुराता था","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सीसीटीवी में कैद हुआ नंगा चोर, कपड़े चुराता था
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
पिछले नौ महीने से चेन्नई के अलवरपेट इलाके के लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके घर के सिलेंडर आखिर चोरी कौन कर रहा है। न केवल सिलेंडर बल्कि कपड़े-लत्ते, जूते-चप्पल और घरेलू सामानों की चोरी थामे नहीं थम रही थी।
विज्ञापन
मजे की बात ये है कि अलवरपेट में पार्थसारथी गार्डेन स्ट्रीट और टीटीके रोड जैसे इलाके राज्य के मुख्यमंत्री के आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। पिछले साल सितंबर में पहली बार इलाके के लोगों ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। बावजूद इसके चोरी रुकी नहीं तो लोगों ने सोसाइटी में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।
विज्ञापन
इंप्रेस करने के लिए की चोरी
विज्ञापन
बाद में जब कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी गई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। फुटेज में एक नंगा आदमी पकड़ा गया। जो ऊपर से नीचे तो नंगा था लेकिन उसने अपना मुंह सफेद तौलिए से ढक रखा था। वो तौलिया पहनकर सोसाइटी में दाखिल होता और चोरी के दौरान तौलिया उतारकर मुंह ढक लेता।
द हिंदू की खबर के अनुसार, जब कई फुटेज देखे गए तो लोगों ने उस युवक को पहचान लिया। दरअसल कुमार नाम का ये शख्स कुछ समय पहले इलाके के ही एक घर में घरेलू नौकर के तौर पर काम किया करता था। इसलिए उसे इलाके की पूरी पहचान थी।
पिघला चोर का दिल
पकड़े गए इस शख्स पर घरों में काम करने वाली एक बाई के साथ रेप करने का भी आरोप है। ये महिला घर के बाहर सो रही थी और कुमार ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया।
लड़की ने जब शोर मचाया तो वो वहां से भाग निकला। स्थानीय पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर कुमार पर चोरी और रेप का केस दर्ज किया है।