{"_id":"5c683a04-b090-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"lingerie-firm-makes-women-s-underwear-for-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कंपनी बना रही है पुरुषों के लिए ब्रा और पेंटीज","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये कंपनी बना रही है पुरुषों के लिए ब्रा और पेंटीज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 29 Apr 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
अभी तक लोग 'मर्दानगी' का वास्ता देकर मर्दों को औरतों वाले उत्पाद इस्तेमाल करने से रोकते थे। लेकिन अब एक कंपनी बाकायदा पुरुषों के लिए आरामदायक ब्रा और पेंटीज बना रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की लेडीज लॉन्जरी कंपनी ने कहा कि वो पुरुषों को भी सॉफ्ट इनरवेयर उपलब्ध कराना चाहती है और इसका मतलब ये कतई नहीं है कि ये अंडरगारमेंट्स केवल समलैंगिकों के लिए बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पुरुषों के नए अंडरगारमेंट्स उनके मौजूदा अंडरगारमेंट्स से किस तरह अलग होंगे। कंपनी का दावा है कि औरतों की तरह मर्दों को भी ये आरामदायक लॉन्जरी बेहद पसंद आएगी।
विज्ञापन
मेट्रो यूके के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी होमीमाइस्टेयर पुरुषों के लिए लॉन्जरी की नई रेंच लांच करने जा रही है। इस अंडरगारमेंट्स में मेन्स पेंटीज और पैडेड ब्रा भी होंगी जो खासतौर पर पुरुषों के शरीर के हिसाब से बनाई गई है।
कंपनी का दावा है कि ये इनरवेयर पुरुषों के डील डौल के मुताबिक होंगे, उनके कंधों से नहीं खिसकेंगे और कमर से ऊपर नहीं चढ़ेंगे। इन्हें बनाने में सॉफ्ट फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है और इन्हें कई तरह के रंगों में डिजाइन किया गया है।
कंपनी कहती है कि उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कपड़े पहनने वाला सामान्य है, गे है, धार्मिक है या फिर नास्तिक है। वो उन लोगों के लिए अंडरगारमेंट बना रही है जो आराम को प्राथमिकता देते हैं।