फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dying dog saved by getting drunk on vodka for two days

डॉक्टरों ने दो दिन तक चढ़ाई वोदका की ड्रिप, बची जान

Wed, 12 Mar 2014 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
dying dog saved by getting drunk on vodka for two days
ये मामला आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर का है। यहां रहने वाली जेसिंथा रोसवर्म एक दिन अपने गैराज की सफाई कर रही थी।
विज्ञापन


उस दौरान जेसिंथा के साथ उनका कुत्ता चार्ली भी गैराज में इधर उधर घूम रहा था। तभी जेसिंथा के कुत्ते ने गैराज में पड़ा इंजन ऑयल पी लिया।

मिरर के मुताबिक पीने के बाद कुत्ते के भौंकने की आवाजें आना बंद हो गई। जब जैसिंथा ने उसे ढूंढा तो पाया कि वो गैराज में कोने में बेहोश पड़ा है।

जवां मर्दों को छोड़कर इस लड़की ने कुत्ते संग रचाई शादी


खुला हुआ इंजन ऑयल देखकर वो सब समझ गई और फौरन चार्ली को लेकर अस्पताल भागी।

डॉक्टरों ने चार्ली के पेट में ईथाइन ग्लायकॉल नाम का जहर पाया और देखा कि ऐसे में चार्ली की किडनी फेल हो जाएगी और वो मर जाएगा।

डॉक्टरों ने चार्ली के जहर को बेअसर करने लिए उसे ड्रिप से वोदका देने की सोची।

उन्होंने लगातार दो दिनों तक चार्ली को वोदका चढ़ाई और चमत्कार तो तब हुआ जब वो ठीक हो गया।

दो दिन तक वोदका चढ़ाने के बाद डॉक्टारों ने उसकी हालत में सुधार देखा और फिर उसे जेसिंथा के साथ घर भेज दिया।

क्या वाकई हर कुत्ते का दिन होता है? शायद नहीं, पढ़ें ये दर्दभरी खबर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed