फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   curtains down for 160 year old telegram service

बंद होने वाली है ये 160 साल पुरानी सेवा

Thu, 13 Jun 2013 01:51 AM IST
तिरुचिरापल्ली/एजेंसी
तिरुचिरापल्ली/एजेंसी Updated Thu, 13 Jun 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
curtains down for 160 year old telegram service

अब आपको कहीं से खुशी या गम के संदेशों का टेलीग्राम (तार) नहीं आएगा।

विज्ञापन


160 साल तक अपने संदेशों के जरिये लोगों की जिंदगी में शुमार रही इस सेवा को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने व्यावसायिक दिक्कतों के चलते 15 जुलाई से बंद करने का फैसला किया है।

स्मार्ट फोन, ई मेल और एसएमएस के जमाने में यह सेवा अब अपने आपको काफी उपेक्षित सी महसूस कर रही थी।

इस सेवा को बंद करने का सर्कुलर बीएसएनएल (टेलीग्राफ सेवाओं) के सीनियर जनरल मैनेजर शमीम अख्तर द्वारा नई दिल्ली के कॉरपोरेट ऑफिस से जारी किया गया।

टेलीकॉम जिलों में भेजे गए सर्कुलर में निर्देश दिया गया है कि टेलीग्राम सेवाएं 15 जुलाई, 2013 से बंद कर दी जाएंगी। इस तिथि के बाद से टेलीग्राम की बुकिंग नहीं हो हो पाएगी।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एक सूत्र के मुताबिक, ‘हमने सरकार से व्यावसायिक तौर पर चला पाने में आ रही मुश्किलों की वजह से हाशिए पर खड़ी इस सेवा को सहायता मुहैया कराने को कहा था। जिस पर सरकार ने बीएसएनएल बोर्ड को इस पर फैसला लेने को कहा था। हमने डाक विभाग से सलाह लेने के बाद इस सेवा को बंद करने का फैसला लिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सुर्कलर में टेलीग्राम ऑफिसों को छह महीने तक लॉग बुक्स, सेवा संदेशों और डिलीवरी स्लिप रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, शिकायतें, प्रेस रिपोर्ट, और विभिन्न उपभोक्ता फोरम से आए संदेशों को एक साल तक रखे जाने को कहा गया है।


इस फैसले के बाद टेलीग्राफ स्टाफ के कर्मचारियों को मोबाइल सर्विसेज, लैंडलाइन टेलीफोनी, ब्रॉडबैंड सेवाओं में अगले तीन महीने के भीतर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

भारत में 1853 में ब्रिटिश काल में पहली बार टेलीग्राफ सेवाओं के लिए लाइन बिछाई गई थी, जबकि आम लोगों के लिए इस सेवा की शुरुआत 1855 से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed