{"_id":"5767222c-d7ff-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"china-hair-stockings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये पैर मर्द के हैं या रेप से बचने की नई टेक्नीक","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये पैर मर्द के हैं या रेप से बचने की नई टेक्नीक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
अगर इस तस्वीर को देखकर आप हैरत में पड़ गए हैं और ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि ये लड़की के पैर हैं या फिर लड़के के, तो परेशान होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
ये एक लड़की के ही पैर हैं लेकिन ये बाल नकली हैं। चीन में ऐसे मोजे बनाए गए हैं जो बालों से भरे हुए हैं। इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि ये लड़कियों से मर्दों को दूर रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
चीन में इंटरनेट पर ये भद्दे से पैर लगने वाले मोजे काफी चर्चा में हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब लड़कियों को छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाओं से बचाने के लिए कुछ चालाकी भरा उपकरण ईजाद किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले भारत में इंजीनियरिंग की तीन छात्राओं ने एक ऐसा अंडरगारमेंट तैयार किया था, जो छूने पर करेंट मारता है। देखने में ये मोजे भले ही काफी बेकार लग रहे हों लेकिन इनके कारगर साबित होने की पूरी संभावना है।