फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   baba ramdev on telivison

अब कॉमेडी करते नजर आएंगे बाबा रामदेव

Sat, 15 Feb 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sat, 15 Feb 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev on telivison

बाबा रामदेव अब टीवी पर दर्शकों को कॉमेडी करते नजर आएंगे। यह उनका नया चेहरा है।

विज्ञापन


सुनील ग्रोवर का शो 'मेड इन इंडिया' छोटे पर्दे पर प्रदर्शित होने के लिए लगभग तैयार है। सुनील का कहना है कि उन्होंने हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव के

साथ शूटिंग की है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने गायक उदित नारायण और मिका के साथ भी एक एपिसोड रिकॉर्ड किया है।

शो का बाबा रामदेव वाला एपिसोड स्टार प्लस पर प्रसारित होने जा रहे इस शो के शुरुआती सप्ताहों में प्रसारित होगा।

एक सूत्र ने बताया, "सुनील, समाचार चैनल आजतक के एक कार्याक्रम में एक संपर्क सत्र के दौरान पहली बार बाबा रामदेव से मिले थे। रामदेव को ग्रोवर के वन

लाइनर्स पसंद आए। ग्रोवर ने रामदेव से योग के कुछ नुस्खे लिए और शो शुरू होने पर शो में आने का उनसे आश्वासन लिया।"

शो में बाबा रामदेव से बातचीत करते समय सुनील चुटकी के नए महिला अवतार में नजर आएंगे। एक एपिसोड में उदित नारायण और मिका नजर आएंगे।

सूत्र ने बताया, "उन अतिथियों को बुलाने का विचार है, जो फिल्मी हस्ती नहीं हैं। सुनील का शो कपिल के शो से अलग है।" गौरतलब है इससे पहले सुनील

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed