{"_id":"49c5729a-bd47-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-sanjay-dutt-to-spend-3-years-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कुछ ऐसी होगी संजय दत्त की जिंदगी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेल में कुछ ऐसी होगी संजय दत्त की जिंदगी
रोहित मिश्र
Updated Thu, 16 May 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त 16 मई को टाटा कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले हैं। सेरेंडर के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। ऐशो-आराम में जीवन जीने के आदी संजय दत्त की आने वाले तीन सालों में जिंदगी कैसी होगी जरा इसकी झलक देखिए।
विज्ञापन
बॉलीवुड के इस करोड़पति अभिनेता को महीने में 26 दिन काम के बदले मात्र 650 रुपये मिलेंगे। यह उनकी महीने भर की कमाई होगी। संजय दत्त की औसत आय 2 से पांच करोड़ प्रतिमाह है। जेल में उनकी सालाना कमाई दस हजार रुपये से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
वह जेल परिसर के अंदर अलग-अलग तरह के काम करेंगे। सिगरेट और शराब के शौकीन संजय दत्त को यहां यह चीजें देखने को भी नहीं मिलेंगी।
हालांकि फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि जेल में परेशानी न हो इसके लिए संजय दत्त ने पिछले कुछ दिनों से शराब और सिगरेट से तौबा कर ली है। यह तय होने के बाद कि उन्हें सजा भुगतनी ही होगी संजय बहुत ही नियमित और संयमित जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की जेल में उन्हें कैदी के लिबास में रहना होगा। वह आमतौर पर सफेद-कुर्ता पायजामा और टोपी पहनेंगे। गृहस्थी के नाम पर उनके पास दो कंबल, हाथ की बनी एक चटाई, एक तकिया और बिछाने के लिए एक चादर मिलेगी, जिसे सोने के लिए वह जमीन पर बिछा सकेंगे।
संजय दत्त को खाना पकाना आता है इसलिए वह जेल में बावर्ची का काम भी पकड़ सकते हैं। इसके अलावा उन्हें बढ़ईगीरी, लोहारी, कपड़े बुनने या जूते-चप्पल बनाने का काम मिल सकता है। जेल के शुरुआती छह माह अकुशल कामगार माने जाएंगे और प्रतिदिन 25 रुपये मजदूरी पाएंगे, वह भी हफ्ते में सिर्फ छह दिन।
छह माह बाद जेल अधिकारी उनके काम की समीक्षा के बाद उन्हें अर्धकुशल कामगार बना सकते हैं और तब उनकी दिहाड़ी बढ़कर 35 रुपये हो जाएगी।
इसके बाद जेल के अधिकारी फिर संजय दत्त के काम की समीक्षा करेंगे और वह कुशल कामगार बन सकते हैं। इसके बाद मजदूरी 40 रुपये प्रतिदिन हो जाएगी।
पिछली बार जब संजय जेल में थे, तो उन्होंने लकड़ी की एक कुर्सी बनाई थी। इसका जिक्र उन्होंने जेल से निकलने के बाद एक टीवी कार्यक्रम में किया था। इस बार भी वह बढ़ई के काम में लग सकते हैं।
जेल में रहने के दौरान वह अपने परिवार से पंद्रह सौ रुपये महीना जेब खर्च के रूप में ले सकते हैं। इन पैसों का उपयोग वह जेल की कैंटीन से वह कुछ भी खरीदने में कर सकते हैं। हर माह एक बार परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों से 20 मिनट तक मिल सकेंगे
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 21 मार्च को गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के लिए संजय दत्त की सजा बरकरार रखी थी। कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल कैद की सजा सुनाई थी। संजय पहले 18 महीने जेल में रह चुके हैं।
अब उन्हें जेल में साढ़े तीन साल की और सजा काटनी है। लेकिन, दत्त ने अपनी निर्माणाधीन फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के लिए कुछ वक्त मांगते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें समर्पण करने के लिए 4 हफ्ते की मोहलत दी थी।