{"_id":"5653e6e8-ba10-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"chitrangada-singh-files-for-divorce-from-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति रंधावा से तलाक लेंगी चित्रांगदा सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ज्योति रंधावा से तलाक लेंगी चित्रांगदा सिंह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के तलाक लेने की खबरें अंततः सही निकली। गोल्फ प्लेयर ज्योति रंधावा की पत्नी चित्रांगदा ने उनसे तलाक लेने के लिए मुंबई के कोर्ट में अर्जी दी है।
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा की फिल्म 'यह साली जिंदगी' के बाद से ही अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के तलाक देने की अफवाहें बॉलीवुड गलियारों में भटक रही थीं। लेकिन जब-तब चित्रांगदा इस बात को खारिज करती रही हैं।
विज्ञापन
पिछली फरवरी में जब इस मुद्दे पर अफवाहें तेज हुई तो तो चित्रांगदा सिंह ने आगे बढ़कर इन अफवाहों को खारिज किया था। चित्रांगदा ने कहा था कि हमारे बीच कुछ मनमुटाव जरूर है लेकिन हम एक-दूसरे को तलाक नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अब जाकर मामला साफ हो गया है। चित्रांगदा ने मुंबई की एक अदालत में अपने पति ज्योति रंधावा से तलाक लेने की अर्जी दाखिल की है। चित्रांगदा पांच साल के एक बेटे की मां भी हैं।
चित्रांगदा सिंह पिछले कुछ सालों से फिल्मों में काफी सक्रिय हैं। फिल्माकार सुधीर मिश्रा की कई फिल्मों का हिस्सा रही चित्रांगदा आख्रिरी बार जॉन अब्राहम के साथ 'आई मी और मैं' फिल्म में दिखी थीं।