{"_id":"b6f163ce-d412-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"20-minutes-of-yoga-sharp-brain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमाग तेज करेगा सिर्फ 20 मिनट का योग","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
दिमाग तेज करेगा सिर्फ 20 मिनट का योग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ 20 मिनट का योग आपके दिमाग की बत्ती जलाने के लिए काफी है। हाल में एक नए शोध में पाया गया है कि रोज 20 मिनट तक हठ योग का अभ्यास दिमाग को तेज करता है। खास बात ये है कि 20 मिनट का ये योग एरोबिक्स से कहीं अधिक कारगर है।
विज्ञापन
योग के इस प्राचीन रूप के महत्व पर उर्बाना की इलिनोयस यूनिवर्सिटी ने अध्ययन किया जिसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ता नेहा गोथे ने बताया, 'अध्ययन में हमने पाया कि हठ योग का अभ्यास करने के बाद प्रतिभागियों का फोकस, उनकी मानसिक स्थिति, निर्णय लेने की क्षमता और सीखने की क्षमता अधिक तेज होती है, जबकि एरोबिक्स करने के बाद उनकी मानसिक क्षमता अपेक्षाकृत कम तेज थी।'
विज्ञापन
शोध के दौरान 30 महिला प्रतिभागियों को 20 मिनट तक योग, ध्यान और प्राणायाम करवाया गया और उनकी मानसिक स्थिति पर अध्ययन किया गया। इसके बाद उन्हें 20 मिनट तक एरोबिक्स करवाकर उनकी मानसिक स्थिति का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
क्या है हठ योग
हठ योग 15वीं सदी में शुरू हुआ योग है जिसमें आसन, प्राणायाम और ध्यान को एक साथ करके शरीर को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर बल दिया जाता है। पश्चिमी देशों में इसका चलन 20वीं शताब्दी में बढ़ा और यह योग के नाम से प्रचलित हुआ।