{"_id":"4b1020b96dc092d05a9ee11620202524","slug":"older-people-are-less-likely-to-experience-hangover","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस उम्र में 'पीने' पर नहीं होगा हैंगओवर","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
इस उम्र में 'पीने' पर नहीं होगा हैंगओवर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Sep 2013 07:44 AM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर पार्टी का दौर तब महंगा पड़ जाता है जब अगले दिन ऑफिस के लिए तैयार होते वक्त सिर हैंगओवर से चकराता है। पर क्या आप जानते हैं कि उम्र के किस पड़ाव पर हैंगओवर का असर कम हो जाता है?
विज्ञापन
डेनमार्क के एक शोध की मानें तो उम्र बढ़ने के साथ-साथ हैंगओवर का असर काफी कम हो जाता है। शोध के दौरान 18 से 94 की उम्र के 52,000 लोगों का परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों में शराब के सेवन के बाद सिरदर्द, उल्टियां, जी मचलना जैसे हैंगओवर के लक्षण कम हो जाते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने पाया कि 18 से 29 वर्ष की आयु वाले लोगों पर 60 वर्ष की आयु वाले लोगों की तुलना में हैंगओवर का प्रभाव आठ गुना अधिक पड़ता है।
इस दौरान हर उम्र के प्रतिभागियों को समान रूप से एल्कोहल का सेवन कराया गया और उसके बाद उनमें हैंगओवर के लक्षणों की जांच की गई।
हैंगोअवर दूर करना है तो इन 7 ड्रिंक्स से करें चीयर्स
विज्ञापन
'एल्कोहलिज्मः क्लीनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च' जर्नल में प्रकाशित शोध में शोधकर्ताओं ने माना है कि इसकी पीछे यह वजह हो सकती है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर हैंगओवर के साथ सामंजस्य बैठाता है।
शोध में यह भी माना गया कि जिन लोगों को जवानी में हैंगओवर अधिक होता है, उनमें बढ़ती उम्र के साथ-साथ शराब छोड़ने की संभावना अपेक्षाकृत अधिक होती है।
इन आसान योगासनों से दूर करें हैंगओवर
हालांकि इस शोध में यह पता नहीं चल सका है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हैंगओवर के लक्षणों में क्या बदलाव आते हैं।