{"_id":"c591cb191f1021bb29836b58bd4ecade","slug":"multitasking-is-in-genes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए एक साथ कई काम कैसे करते हैं लोग","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जानिए एक साथ कई काम कैसे करते हैं लोग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
एक समय पर कई काम फटाफट निपटाने वाले लोगों को देखकर अगर आप उनके जैसा बनने की चाहत रखते हैं तो यह शोध आपके लिए बहुत काम का है।
विज्ञापन
पढ़ें - ऐसा है व्यवहार तो आप पर शक करेगी ही प्रेमिका
ब्रिटिश शोध की मानें तो मल्टीटास्किंग की क्षमता का संबंध सिफई दिमाग से नहीं है बल्कि यह अनुवांशिक है और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के जीन में मिलती है।
ह्यूमन फैकटर्स जर्नल में प्रकाशित इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना कि केटचोल ओ मिथाइलट्रांसफेरेंस (सीओएमटी) नामक जीन की पहचान की है जो मल्टीटास्किंग की क्रिया से संबंधित हो सता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने 18 से 38 साल की आयु के 99 पुरुषों और महिलाओं को उनके जीन्स के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांटा और मस्टीटास्किंग कराकर उनका परीक्षण किया है।
विज्ञापन