{"_id":"e078aafcb747c99271058ff20ed249c1","slug":"anger-can-leads-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बात-बात पर रूठते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
बात-बात पर रूठते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
गुस्से पर काबू न रखना और बात-बात पर रूठना अगर आपके साथी की आदत में शुमार है तो इसका यह नुकसान बताकर आप उन्हें जरूर मना सकते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी शोध की मानें तो गुस्सा होने से लेकर गुस्से के शांत होने के दो घंटे तक हार्ट अटैक का रिस्क पांच गुना अधिक रहता है। इतना ही नहीं, स्ट्रोक का खतरा भी इस दौरान तीन गुना अधिक होता है।
हॉवर्ड स्कील ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं का मानना है कि गुस्से से न सिर्फ हार्ट अटैक का रिस्क अधिक होता है बल्कि इसके शांत होने के अगले दो घंटों तक रिस्क पांच गुना अधिक होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता एलिजाबेथ मोस्टोस्की के अनुसार, ''शोध के आधार पर हमने पाया कि गुस्से के दौरान दिल से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभाव पड़ता है। हालांकि यह प्रभाव आमतौर पर गुस्से की स्थिति में इतना नुकसान नहीं होता जितना अधिक गुस्सा करने वाले लोगों पर होता है।''
विज्ञापन
यह शोध यूरोपियन हार्ट जर्नल के इस अंक में प्रकाशित हुआ है।