{"_id":"1821226b04b03aeb7341424dfc033812","slug":"testosterone-sex-hormone-therapy-can-reduce-cardiovascular-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए सेक्स की इच्छा और दिल के रोगों का क्या है कनेक्शन","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
जानिए सेक्स की इच्छा और दिल के रोगों का क्या है कनेक्शन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
सेक्स की इच्छा का दिल और भावनाओं से संबंध तो सभी जानते हैं लेकिन इसका दिल की सेहत से भी कोई संबंध हो सकता है, इस बारे में जानकारी हाल में हुए एक शोध में मिली है।
विज्ञापन
जवानी बरकरार रखनी है तो रोज करें ये 5 कसरतें
विज्ञापन
बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने अपने शोध के आधार पर यह माना है कि जो पुरुष टेस्टोस्टोरोन नामक सेक्स हार्मोन बढ़ाने का उपचार करवाते हैं उनमें दिल की बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है।
विज्ञापन
जानिए, ऐसे 5 सवाल जिन्हें आप डॉक्टर से नहीं पूछते, गूगल पर खोजते हैं
शोध के दौरान 33 से 69 वर्ष की आयु के 255 ऐसे पुरुषों का परीक्षण किया गया जो टेस्टोस्टोरोन थेरेपी से उपचार करवा रहे हैं और पांच सालों तक उनकी सेहत पर नजर रखी।
बेहतर सेक्स के लिए रोज करें ये पांच आसन
उन्होंने पाया कि टेस्टोस्टोरोन का उपचार करवा रहे पुरुषों के बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हुआ और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा जिससे हाइपरटेंशन और कार्डियोवास्कुलर रोगों का रिस्क कम हुआ है।
शोधकर्ता अब्दुलमगैद एम. ट्रैश के अनुसार, ''शोध के आधार पर हमने कोलेस्ट्रॉल और दिल के रोगों के उपचार में भी टेस्टोस्टोरोन थेरेपी से काफी फायदा मिल सकता है।''
शोधकर्ताओं ने पाया कि टेस्टोस्टोरोन के उपचार के दौरान मरीजों के रक्त में ग्लूकोज और हिमोग्लोबिन ए1सी का स्तर कम होता है जिससे इन्सुलिन सक्रिय होता है।
इस शोध का विवरण क्लीनिकल प्रैक्टिस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।