{"_id":"4606c4cceba0e767033bed3eafeae0ab","slug":"obese-adolescents-are-risk-of-heart-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों के लिए कम नींद बढ़ा सकती है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
किशोरों के लिए कम नींद बढ़ा सकती है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
किशोरावस्था के दौरान रुटीन की एक गलती कई किशोरों की सेहत के लिए बड़ा खतरा हो सकती है।
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध की मानें तो मोटापे का शिकार वे किशोर जो भरपूर नींद नहीं लेते हैं उन्हें दिल के रोग, मधुमेह और स्ट्रोक का खतरा बहुत अधिक होता है।
पढ़ें - मोटा बनाने के लिए 5 तरह से जिम्मेदार है आपका टीवी
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और बेलर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो नींद ठीक तरह से न ले पाना ओवरवेट किशोरों के लिए कार्डियोवास्कुल और मेटाबॉलिक रोगों का खतरा होता है।
विज्ञापन
पढ़ें - नींद नहीं आती है तो डाइट में करें यह बदलाव
शोधकर्ताओं ने 11 से 17 साल के 37 किशोरों पर किए गए अपने अध्ययन में यह दावा किया है। शोध के दौरान सप्ताह भर किशोरों के 24 घंटे के रुटीन का परीक्षण किया है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी माना है कि नींद कम लेने पर रोगों का यह रिस्क सामान्य किशोरों की अपेक्षा मोटापे के शिकार किशोरों में अधिक होता है।