{"_id":"0aa5bb44-a689-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"increase-hemoglobin-with-healthy-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमोग्लोबिन कम हो तो रोज लें ऐसी डाइट ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
हिमोग्लोबिन कम हो तो रोज लें ऐसी डाइट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:00 PM IST
विज्ञापन
आप कितने सेहतमंद हैं इसका पता लगाने का सबसे आसान तरीका है खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा का पता करना। शरीर में अगर अच्छी मात्रा में हिमोग्लोबिन है तो आप सेहतमंद जीवन बिता रहे हैं वरना आयरन, विटामिन बी12, फोलेट आदि की कमी जैसी समस्याओं के अलावा आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
सामान्यतः पुरुषों में हिमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम से लेकर 17.5 ग्राम होनी चाहिए जबकि महिलाओं में यह 12.0 से लेकर 15.5 ग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए। इसकी कमी बहुत अधिक ब्लीडिंग, ल्यूकेमिया, लिवर संबंधी रोग, हाइपोथाइरॉयड और किडनी संबंधित बीमारियों का रूप ले सकते है।
विज्ञापन
खून में हिमोग्लोबिन का स्तर अगर कम है तो रोजाना अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करने से यह तेजी से बढ़ेगा।
रेड मीट
अगर आप मांसाहारी हैं तो रेड मीट का संतुलित मात्रा में सेवन आपके लिए फायदेमंद है। रेड मीट में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। लेकिन इसकी अधिकता आपको मोटापे या दिल की बीमारियों का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन
सब्जियां
हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में पालक, चुकंदर, सेम की फली, टमाटर, बंदगोभी, शकरकंद, शिमलामिर्च, कद्दू, ब्रोकली, गोभी और राजमा जैसी सब्जियां फायदेमंद हैं। रोज डाइट में चुकंदर लेने से खून में रेड ब्लड सेल सक्रिय हो जाती हैं जिससे ऑक्सीजन का संचार तेजी से होता है।
फल
पपीता, सेब, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और खरबूज जैसे फल शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ाते हैं। इसके अलावा, किशमिश, अखरोट, बादाम जैसे मेवे भी तेजी से रेड ब्लड सेल बढ़ाते हैं।
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद है।
अनाज
हिमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए भोजन में गेंहू और सूजी की बनी चीजे बहुत फायदेमंद हैं। इनमें आयरन अधिक मात्रा में होता है।इनमें आयरन की अधिकता होती है।
इसके अलावा अच्छी मात्रा में डेयरी उत्पाद और हेल्दी डाइट आपका हिमोग्लोबिन बढ़ाती है और आपको एनेमिक होने से बचाती है।