{"_id":"6ac928d2-7f45-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"home-remedies-for-skin-allergies","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्वचा की एलर्जी से तुरंत आराम दिलाएंगे ये उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
त्वचा की एलर्जी से तुरंत आराम दिलाएंगे ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 25 Feb 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
कई बार त्वचा पर अचानक निकल आए रैशेज खानपान, दवा, साबुन, कॉस्मेटिक्स या परफ्यूम जैसी किसी भी चीज की एलर्जी हो सकते हैं। त्वचा पर एलर्जी की वजह से हुए रैशेज कई बार तो खुद ही चले जाते हैं तो कई बार इन्हें दूर करने के लिए कुछ कदम उठाने जरूरी होते हैं। ऐसे में शुरुआती दौर में ही त्वचा पर निकलने वाले रैशेज से छुटकारे के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
विज्ञापन
ऑलिव ऑयल
रैशेज पर ऑलिव ऑयल लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा। खासतौर पर एलर्जी से होने वाली जलन और खुजली शांत करने में ऑलिव ऑयल कारगर है।
कॉड लिवर ऑयल व विटामिन ई
विटामिन ई ऑयल में कॉड लिवर ऑयल मिलाकर रैशेज पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। सुबह तक रैशेज दब जाएंगे।
तुलसी पत्ते का पैक
तुलसी पत्ते को पीस लें। इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल, दो लहसुन के जवे, एक चुटकी नमक और एक चुटकी काली मिर्च मिलाएं। इसे रैशेज पर लगाएं और थोड़ी देर बाद साफ कर लें।
विज्ञापन
वेनेगर और शहद
एक चम्मच एप्पल साइडर वेनेगर में शहद मिलाएं और एक ग्लास पानी में मिलाएं। इसे दिन में तीन बार रैशेज पर लगाएं, आराम मिलेगा।
हां, अगर इन घरेलू उपायों से आपको तुरंत आराम न मिले तो डॉक्टर से परामर्श में कोताही न बरतें।