{"_id":"2f10a7cbc3a286349aa028731e8c1ff2","slug":"eating-five-meals-a-day-prevent-obesity-in-teens","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों को मोटापे से बचाने का आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
किशोरों को मोटापे से बचाने का आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
हाल में फिनलैंड के एक शोध में माना गया है कि दिन में पांच बार संतुलित डाइट लेने से किशोरों में मोटापे का रिस्क कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन व दिन में दो बार हेल्दी स्नैक्स लेने से किशोरों की बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) नियंत्रित रहता है और वे मोटापे का शिकार नहीं होते हैं।
टाइट बेल्ट पहनने का यह नुकसान जानते हैं आप
विज्ञापन
शोध के दौरान करीब 4000 प्रतिभागियों की डाइट और सेहत का परीक्षण किया गया है। इसके अलावा प्रतिभागियों के भोजन, भोजन की अवधि, मोटापा और मेटाबॉलिक सिंड्रोम का अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
किशोरों में मोटापे के लिए काफी है यह वजह
शोध में पाया गया कि डाइट की अवधि का संबंध मोटापे के शिकार किशोरो और किशोरियों पर है जबकि पांच बार डाइट लेने से किशोरों का मोटापा घटा है।
शोधकर्ता एनी जेस्केलेनिन के अनुसार, ''हमारे इस शोध के बाद अब किशोरों को मोटापे की समस्या से बचाने में मदद मिल सकती है। मोटापे की एक बड़ी वजह गलत जीवनशैली और खानपान है, ऐसे में यह अध्ययन मोटापा कम करने में काफी मददगार हो सकता है।''