{"_id":"1fe7ecdabe5e3084415743e56d3eb4d3","slug":"breast-cancer-vaccination-developed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हो सकेगा ब्रेस्ट कैंसर का इलाज!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अब हो सकेगा ब्रेस्ट कैंसर का इलाज!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की दिशा में वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के बचाव के लिए टीका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें - गर्भ निरोधक दवाएं महिलाओं को दे सकती है यह खतरा
विज्ञापन
अमेरिका के नेशनल ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए एक ऐसा टीका तैयार किया है जो इसकी आशंका को 75 प्रतिशत तक कम कर सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता डॉ. एलिसन बट के अनुसार, ''ब्रेस्ट कैंसर के रोकथाम की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है। डक्टल कार्सिनोमा नामक यह टीका महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में मददगार है। यह ब्रेस्ट कैंसर को शुरुआती दौर में रोकने में भी मददगार हो सकता है।''
उनका मानना है कि इस टीके के माध्यम से उन्होंने चूहों में 'स्माल इंटरफेरिंग आरएनए' जीन डाले और ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को रोकने में उन्होंने फायदा पाया।
हालांकि बाजार में टीके के रूप में इसकी उपलब्धि में अभी कई स्तर के परीक्षण और कुछ सालों का समय बाकी है।