{"_id":"264099d7b068569ca59c6c063591318f","slug":"less-calories-can-be-harmful-for-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाने की होड़ में लड़कियों को मिल सकते हैं ये रोग ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
वजन घटाने की होड़ में लड़कियों को मिल सकते हैं ये रोग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Mar 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
जरा गौर करें, बात जब मोटापा कम करने की आती है, तो सबसे पहले हम अपने आहार से कैलोरी की मात्रा कम करना शुरू कर देते हैं। कई बार यह मात्रा इतनी कम हो जाती है कि शरीर का फायदा होने के स्थान पर नुकसान होने लगता है।
विज्ञापन
पढ़ें - पेट की चर्बी कम करनी है तो करें इन अंगों की मसाज
विज्ञापन
वजन कम करने को लेकर यही सनक कुछ टीनेजर लड़कियों में हैं। वजन न बढ़े, इसके लिए डाइटिंग पिल्स के अलावा वे फैट घटाने वाली दवा ले रही हैं। स्लिम और अट्रैक्टिव लुक के लिए खाने के प्रति लापरवाह हो रही हैं। ऐसा करके वो खुद को बीमार कर रही हैं।
विज्ञापन
एक अध्ययन के मुताबिक मोटापे पर काबू पाने की कोशिश में अक्सर लोग कैलोरी युक्त आहार से किनारा कर लेते हैं। लेकिन अन्य चीजों की तरह कैलोरी भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हर इंसान के शरीर को कैलोरी की अलग-अलग जरूरत होती है।
यह उनके मेटाबॉलिज्म पर आधारित होती है। यानी हमारे शरीर को रोजाना लगभग दो हजार कैलोरी की जरूरत होती है। लेकिन वजन घटाने की चाहत में लोग काफी कम मात्रा में कैलोरी लेने लगते हैं।
इससे शरीर में विटामिन और प्रोटीन समेत कई तत्वों की कमी हो जाती है। इसका खामियाजा खराब सेहत के रूप में उठाना पड़ता है। कहीं आपका ये पैशन अन्य बीमारियों को न्यौता न दे दें। हर दिन के हिसाब से पर्याप्त कैलोरी लें और साथ में फिजिकल एक्टिविटीज के लिए कुछ एक्सरसाइज करें।