{"_id":"39fc5fa0deb7c00ef1373683c489faff","slug":"bra-for-weight-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूड बनाएगी और वजन घटाएगी 'स्मार्ट ब्रा'","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
मूड बनाएगी और वजन घटाएगी 'स्मार्ट ब्रा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
अब वजन घटाने के लिए घंटों मशक्कत की जरूरत नहीं है। हाल में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ब्रा तैयार की हो जो पहनने के बाद वजन घटाने में आपकी मदद करेगी।
विज्ञापन
पुरुषों में बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा!
विज्ञापन
डिस्कवरी न्यूज के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च एक ऐसी ब्रा को डिजाइन कर रहा है जिसे पहनने के बाद यह आपके मूड से लेकर खानपान तक पर नजर रखेगी।
नपुंसकता से लेकर हार्ट अटैक तक, पुरुषों के लिए बड़े हैं 7 खतरे
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने इस सुपर ब्रा में सेंसर पैड्स लगाए हैं जो 3.7 वोल्ट की बैटरी से चलते हैं। इसमें आपकी हार्ट रेट से लेकर, त्वचा और मस्तिष्क के संकेत तक की जानकारी होगी।
इसी आधार पर यह आपको अधिक खाने से रोकने और डाइट पर नियंत्रण रखने में मदद करेगी।
शोधकर्ताओं ने इसे सोना बेल्ट जैसे उत्पादों से कहीं अधिक असरदार और सुरक्षित माना है लेकिन इसमें वाकई कितना दम है, यह तो इसके बाजार में आने पर ही पता चलेगा जिसमें अभी समय है।