{"_id":"b54ffbb0320ae3529e36c7482053e084","slug":"2000-steps-walk-can-prevent-heart-attack-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के दौरे से बचने का सबसे आसान उपाय","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिल के दौरे से बचने का सबसे आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Dec 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
दिल के मरीजों के लिए खुशखबरी है। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि रोज 20 मिनट चलने से दिल के दौरे और स्ट्रोक का रिस्क आठ प्रतिशत कम हो जाता है।
विज्ञापन
नपुंसकता से लेकर हार्ट अटैक तक, पुरुषों के लिए बड़े हैं 7 खतरे
विज्ञापन
द लैंसट मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, प्रतिदिन 20 मिनट की सैर यानी 2000 कदम चलना दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद है और इससे जुड़े रोगों को दूर रखने में मददगार है।
विज्ञापन
लेसेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि जिस तरह 20 मिनट की सैर दिल के दौरे से बचाव में मददगार है, उसी तरह 40 मिनट की सैर दिल के मरीजों के लिए स्टैटिन की गोली जितनी ही फायदेमंद है और इसका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं है।
शोध के अनुसार, 40 मिनट की नियमित सैर दिल के रोगों का रिस्क 16 से 20 प्रतिशत तक कम कर सकती है।
शोध के दौरान 40 देशों के 9,306 लोगों का अध्ययन किया गया। 12 महीनों तक उन्हें नियमित 20 मिनट से लेकर 40 मिनट तक सैर के लिए कहा गया और फिर उनका बॉडी चेकअप किया गया है।
शोध के दौरान नियमित रूप से सैर करने का दिल के रोगियों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पाया गया है।