{"_id":"5ac035f8db1e821a0eda2ecc481dd15f","slug":"deepika-inspiration-of-dressing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं दीपिका के 'स्टाइल गुरु'","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
जानिए कौन हैं दीपिका के 'स्टाइल गुरु'
Updated Mon, 14 Apr 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार और रेखा का पहनावा बॉलीवुड में सबसे सुंदर है। इस बात का खुलासा एक चर्चित अभिनेत्री ने किया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने आप में एक स्टाइल आइकन हैं, लेकिन उनके अनुसार, हिंदी फिल्म जगत में अभिनेता अक्षय कुमार पहनावे के मामले में सबसे अच्छी समझ रखते हैं।
वहीं, महिलाओं में दिग्गज अभिनेत्री रेखा उनकी पसंदीदा हैं। दीपिका 'खतरों के खिलाड़ी' अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना', 'हाउसफुल' और 'देसी बॉयज' में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
दीपिका ने पत्रकारों को बताया, "फिल्मोद्योग में अक्षय कुमार पहनावे के मामले में सबसे अच्छी समझ रखते हैं। यह पूरी तरह से उनकी सहजता ही है जो उन्हें वैसा दिखाती है, जैसे वह हैं।"
विज्ञापन
परिधान के मामले में महिलाओं में दीपिका ने दिग्गज अभिनेत्री रेखा को अपनी शीर्ष पसंद बताया। दीपिका ने उनके द्वारा डिजाइन किए गए वान ह्यूसेन के सीमित संग्रह के लांच मौके पर कहा, "वह एक ऐसी शख्स हैं, जो हमेशा वैसा परिधान पहनती हैं जो वह चाहती हैं। चलन आते जाते हैं। वह जिसमें यकीन रखती हैं उसके पाले में खड़ी रहती हैं, मैं उसे सराहती हूं।"
दीपिका फिलहाल फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।