{"_id":"a6919218e658c5623eee925c35e824dc","slug":"aditi-rao-hydari-bold-stylish-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपको पसंद है अदिति का नया अवतार?","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
क्या आपको पसंद है अदिति का नया अवतार?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Oct 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
फिल्मों में 'गर्ल टू नेक्सट डोर' लड़की के किरदारों को निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों खुद को काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार में पेश कर रही हैं।
विज्ञापन
बढ़ती उम्र में ये हसीनाएं और भी जवां हो रही हैं
इन दिनों अदिति न सिर्फ नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए शो-स्टॉपर के रूप में पसंद हैं बल्कि सार्वजनिक मौकों पर भी वह काफी स्टाइलिश लुक और नए प्रयोगों के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
हाल में मुंबई में एक ज्वेलरी कलेक्शन की लॉन्चिंग के अवसर पर अदिति पिंक, आरेंज और पर्पल शेड्स के कांबिनेशन वाले बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं। इस दौरान अदिति ने अपने परफेक्ट पिंक और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
अदिति ने कई अलग-अलग मौकों पर अपने लुक्स के साथ प्रयोग किए हैं। जहां ज्वेलरी लॉन्च के मौके पर उनका पिंक गाउन या ब्लैक ड्रेस बेहद ग्रेसफुल रहे, वहीं बॉस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनकी रेड ड्रेस बेहद ग्लैमरस लगी। हां, जीक्यू अवॉर्ड के दौरान उनके लुक पर फैशनपरस्तों ने जरूर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।
आप अदिति के इस नए ग्लैमरस अवतार के बारे में क्या राय रखते हैं, हमें जरूर बताएं।