{"_id":"112-42222","slug":"Hapur-42222-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे ही ऑनलाइन बन सकेंगे आय, जाति मूल निवास प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे ही ऑनलाइन बन सकेंगे आय, जाति मूल निवास प्रमाण पत्र
Hapur
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ । अब आय, जाति, मूलनिवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्रों समेत 8 विभिन्न विभागों की 26 सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि घर बैठे इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि यूपीआनलाइन.यूपी.एनआईसी.इन वेबसाइट खोलने पर सिटीजन सर्विस में जाना है। जहां पर सिटीजन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसमें विभिन्न जानकारी जैसे लॉग-इन आईडी, नाम लिंग, जन्मतिथि, पता, जिला, मोबाइल नंबर, सुरक्षा कोड आदि जानकारी भरनी होगी। इस रजिस्ट्रेशन को करने के बाद जिस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी उसके बारे में आवेदन किया जाए। उन्होंने बताया कि जिस तरह रेलवे आरक्षण टिकट ऑल लाइन घर बैठे ले सकते हैं उसी प्रकार यह प्रमाण पत्र लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन