फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   book written by women in jail

महिला कैदियों ने लिखा 'तिनका-तिनका तिहाड़'

Thu, 26 Sep 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Sep 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
book written by women in jail

नई दिल्ली में तिहाड़ जेल में बंद महिला कैदियों द्वारा लिखित कविता संग्रह तिनका-तिनका तिहाड़ का विमोचन मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, तिहाड़ जेल की डीजी और किताब की संपादक विमला मेहरा और मशहूर लेखिका वर्तिका नंदा मौजूद रहीं।
 
इस मौके पर गृहमंत्री ने कहा कि यह किताब जंजीरों में कैद महिलाओं को पढ़ने व समझने के लिए एक दस्तावेज के रूप में है। राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस किताब में तिहाड़ के जेल नंबर छह की दुर्लभ तस्वीरें भी शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर जेल प्रशासन की ओर से तिनका-तिनका तिहाड़ नामक एक गाना भी रिलीज किया गया। यह गाना भी इसी कविता संग्रह का भाग है जिसे जेल कैदियों ने संगीत देकर अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमला मेहरा ने कहा कि हर औरत के जीवन में एक मुकाम ऐसा आता है जब उसे तय करना होता है कि वह चुप्पी साधे या जुबान खोले।

यह कविता महिला कैदियों के ऐसे पल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कविताओं के माध्यम से महिलाओं के मन की भावनाओं को जानने व समझने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed