{"_id":"c11b3dcbcc949359fd4f113a367455cb","slug":"who-is-baby-roona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है बेबी रूना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन है बेबी रूना?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
करीब ढ़ाई साल की रूना बेगम का जन्म त्रिपुरा के एक छोटे से गांव में मोहम्मद अब्दुल रहमान और फातिमा बेगम के घर हुआ। 22 नवम्बर 2011 को जन्मी रूना बेगम का जन्म के बाद से ही सिर असामान्य हो गया। गरीब परिवार में पैदा होने की वजह से परिजन उसका उपचार कराने में असमर्थ रहे उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था।
विज्ञापन
बच्ची के सिर का आकार इतना बड़ा होने की खबर जब मीडिया में आई तो उसके उपचार की सारी जिम्मेदारी फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च अस्पताल की ओर से उठाई गई। यहां उसे उपचार के लिए सबसे पहले 16 अप्रैल 2013 को लाया गया। रूना का उपचार कर रहे न्यूरोसर्जन डॉ. संदीप वैश्य ने कहा कि भर्ती किए जाने के दौरान रूना के सिर का साइज 94 सेंटीमीटर था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें:25 महीनों में पहली बार आराम से सो सकेगी बेबी रूना
विज्ञापन
वह हाइड्रोफोलिसिस नामक बीमारी से पीड़ित थी। सभी शारीरिक जांच के बाद उसका उपचार शुरू किया गया। 15 मई 2013 को उसके सिर से काफी मात्रा में तरल पदार्थ निकाला गया। इसी बीच उसकी सर्जरी भी की गई। तब जाकर उसके सिर का साइज 36 इंच घटकर 58 सेंटीमीटर रह गया।
11 जुलाई 2013 को उसके सिर पर बैंडेज के माध्यम से दबाव देकर उसके सिर का साइज और कम किया गया। अस्पताल में 105 दिन तक उपचाराधीन रहने के बाद रूना को एक अगस्त को छुट्टी दी गई। इसके बाद बीते माह रूना को 29 नवम्बर 2013 को यहां फिर से भर्ती कराया गया।