{"_id":"41d4aeea44495841428247e619dfcfa8","slug":"no-flower-vase-in-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ऑफिसों में अब नहीं महकेंगे गुलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ऑफिसों में अब नहीं महकेंगे गुलाब
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
नेताओं और अधिकारियों के दफ्तरों पर रखे वाले जाने रंग-बिरंगे फूल और गुलदस्ते अब गायब होने वाले हैं।
विज्ञापन
चौंकिए नहीं, ऐसा इसलिए होने जा रहा है क्योंकि दिल्ली के दक्षिणी निगम की स्थाई समिति ने नेताओं एवं अधिकारियों की मेजों पर गुलदस्ते रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली: बस एक क्लिक पर मिलेगी हर जानकारी
विज्ञापन
समिति के फैसले के मुताबिक अब उनके कमरों में किसी विशेष मौके पर ही गुलदस्ते रखे जाएंगे।
समिति की बैठक में विपक्ष के नेता फरहाद सूरी कहा कि गुलदस्तों पर प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है।
रोजाना गुलदस्ते रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। समिति अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने उनके सुझाव को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सभी कक्षों में गुलदस्ते रखने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन