फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sub inspector rape with woman constable

सब इंस्पेक्टर ने किया महिला कांस्टेबल से रेप

Fri, 03 Jan 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
sub inspector rape with woman constable

दिल्ली पुलिस में कार्यरत 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने एक सब इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से पांडव नगर थाने में तैनात आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार है।

पुलिस के मुताबिक गत 21 दिसंबर को नजफगढ़ इलाके में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने थाने में एक शिकायत दी। उसने पांडव नगर में तैनात सब इंस्पेक्टर रवि राठी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पढ़ें, सीट न देने पर ट्रेन से फेंका, पैर कटा

शिकायत में उसने बताया कि वह वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई। इसी वर्ष रवि राठी नाम का सब इंस्पेक्टर भी दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल के मुताबिक रवि राठी ने नौ माह पूर्व एक मंदिर में उससे शादी की, लेकिन शादी को कानूनी अमलीजामा पहनाने से वह मुकर गया।

पढ़ें, जमीन के लिए बहा दिया अपनों का खून

इसी बीच पता चला कि रवि राठी शादीशुदा है और उसने इस बात को छुपाया है। आरोपी रवि बागपत (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके पैतृक गांव में दबिश दी, लेकिन वह वहां से भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed