{"_id":"6f65cf540cd8b02623b55a947c7c8d85","slug":"rape-with-daughter-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदे ने किया बेटी से रेप, पत्नी का दबाया गला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दरिंदे ने किया बेटी से रेप, पत्नी का दबाया गला
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Sep 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के हंडिया में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से ही दरिंदगी कर डाली। उसने रात में मां संग सो रही नौ साल की बेटी से बलात्कार किया।
विज्ञापन
बालिका रोती-कलपती रही पर हैवानियत पर उतारू बाप ने मनमानी के बाद ही उसे छोड़ा। विरोध पर पत्नी का गला दबाने की कोशिश की।
उसने चार दिन तक पत्नी-बेटी को घर से निकलने नहीं दिया। पत्नी को धमकाता रहा कि किसी से बताया तो दोनों बच्चों समेत मार डालेगा। मौका पाकर बालिका की मां ने फोन से अपने मायके खबर दी।
विज्ञापन
उसके पिता ने आकर मां-बेटी को थाने ले जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने अर्जी लेकर पीडि़त बालिका को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया। बलात्कार का आरोपी पिता फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
बोली पीडि़ता, मेरा बाप नहीं जानवर
अपने ही पिता की हैवानियत का शिकार नौ साल की रचना बुधवार को हंडिया थाने में लगातार आंसू बहाए जा रही थी।
उसने पुलिस से कहा, वह मेरा पिता नहीं दुश्मन है। जानवरों की तरह मेरे साथ सुलूक किया। मैं रोती रही, गिड़गिड़ती रही लेकिन वह कुकर्मी माना नहीं। उसे सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन