{"_id":"0729b3af95eb18c9c537e604bfce63b0","slug":"jnu-student-sexual-harassment-iffi-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में JNU की छात्रा का यौन उत्पीड़न","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गोवा में JNU की छात्रा का यौन उत्पीड़न
एजेंसी/पणजी
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
तहलका मामले की सनसनी के बीच गोवा में दिल्ली की छात्रा के यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यहां आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रोग्रामर के तौर पर काम कर रही जेएनयू की एक छात्रा ने फेस्टिवल के एक सीनियर अफसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है।
जेएनयू की इस स्टू़डेंट ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के डायरेक्टर शंकर मोहन को भेजी शिकायत में कहा है कि डिप्टी डायरेक्टर रैंक के एक अफसर ने उससे अश्लील बातें कीं और परोक्ष तौर पर उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।
विज्ञापन
25 वर्षीय इस युवती ने 17 नवंबर को भेजी शिकायत में कहा है कि डिप्टी डायरेक्टर रैंक के शख्स ने 16 नवंबर की रात को उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया।
युवती फेस्टिवल के ‘सोल ऑफ एशिया’ और ‘वर्ल्ड सिनेमा सेक्शन’ के आयोजन में मदद के लिए असाइनमेंट पर गोवा आई है।
युवती ने शिकायत में कहा कि आरोपी अफसर ने ओल्ड गोवा मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के अपने केबिन में उसे बुलाया और कहा, ‘ड्रिंक्स करने चलना है, ड्रिंक्स भी करेंगे और सब कुछ भी करना है।’
विज्ञापन
अफसर की बात को सुनकर जब वह सन्न रह गई तब भी अफसर अपने इस प्रस्ताव को बार-बार दोहराता रहा। युवती ने यह भी कहा है कि यह अफसर अपने कैबिन में सीसीटीवी मॉनिटरिंग सुविधा का दुरुपयोग करता है क्योंकि कैमरे वहां लगे हैं, जहां महिलाएं काम करती हैं।
इस घटना के बाद छात्रा एसाइनमेंट बीच में छोड़कर दिल्ली लौट गई। इस बीच छात्रा की शिकायत के बाद आईएफएफआई ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है।