{"_id":"f645b89a5bd713dbf17be504df4c1b27","slug":"husband-friend-allegedly-raped-wife-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बाजार गया, पीछे से दोस्त ने कर दिया बीवी का रेप!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पति बाजार गया, पीछे से दोस्त ने कर दिया बीवी का रेप!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
कहते हैं कि दोस्त हर मुसीबत में साथ देने के लिए होता है। लेकिन नीयत जब खराब हो तो वही मुसीबत बन जाता है। एक युवक बाजार गया था, तभी उसका दोस्त घर पर आया और उसकी पत्नी से रेप की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
युवक के लौटने पर दोस्त वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नागपुर की है।
शिकायत के अनुसार, महिला ने बताया कि 32 वर्षीय प्रभाष विश्वास सोमवार शाम को उसके घर पर आया। उस दौरान उसका पति बाजार गया हुआ था।
टीओआई के अनुसार, उसने बताया कि वह जबरदस्ती घर में दाखिल हो गया और उसका मुंह बंद कर दिया। अंदर से उसने दरवाजा भी बंद कर रखा था। और पहरे के लिए अपने एक साथी राजू यादव को मेन गेट पर लगा रखा था।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एनजे जाधव ने बताया कि जब उसका पति घर लौटा तो दोस्त को पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर दंग रह गया। उसे वापस आते देखकर राजू वहां से पहले ही भाग गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दरवाजा ठीक से बंद नहीं था। पति अंदर घुसा तो पत्नी मदद के लिए चीख रही थी। महिला के पति को देखकर आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। उसके बाद पति पत्नी को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पड़ोसियों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से पति की गैरमौजूदगी में महिला प्रभाष से घर पर मिलती थी और राजू दरवाजे पर पहरा देता था। महिला के प्रभाष से विवाहेत्तर संबंध हैं।