{"_id":"123-96249","slug":"Shahjahanpur-96249-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग की बेहतर सुविधा का पर्याय बने ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग की बेहतर सुविधा का पर्याय बने ‘ग्राहक सेवा केंद्र’
Shahjahanpur
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
- स्टेट बैंक ने खोले 45 केंद्र, दस और खोलने की तैयारी
- बड़ौदा ग्रामीण बैंक ने भी खोले 40 ‘ग्राहक सुविधा केंद्र’
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने का पर्याय स्टेट बैंक की ओर से खोले गए ग्राहक सेवा केंद्र बन चुके हैं। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जिले भर में 45 ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ खोले जा चुके हैं, जबकि 10 केंद्र खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इन केंद्रों पर आसानी से लोगों को बैंकिंग की सुविधाएं मिल सकेंगीं।
‘ग्राहक सेवा केंद्र’ पर जीरो बैंक से खाता खुलवाने सहित अन्य तमाम बैंकिंग से संबंधित छोटे काम निपटाए जा सकते हैं। इससे जहां ग्राहकों को आसानी हो रही है, वहीं बैंकों में भी लोड कम होगा। इन केंद्रों पर एक दिन में 10 हजार रुपये जमा और निकासी की जा सकती है। साथ ही इन केंद्रों पर एटीएम कार्ड से भी रुपये निकाले जा सकते हैं। इन केंद्रों के देहात क्षेत्रों में खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। वहीं शासन की ओर से क्रियान्वित हो रही तमाम योजनाओं में जरूरी बैंक खातों को खुलवाने के लिए ग्राहकों को एक आसान रास्ता भी मिल गया है।
एसबीआई के एजीएम आरएन दीक्षित ने बताया कि ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ पर कई सुविधाएं मुहैय्या कराई गईं हैं। बोले कि इन में ग्राहक जीरो बैलेंस खाता खुलवाने के अलावा 10 हजार रुपये तक जमा और निकासी कर सकता है। साथ ही इन केंद्रों पर आरडी, लोन, बीमा और निवेश की अन्य सुविधाओं का भी लाभ ग्राहक आसानी से उठा सकते हैं। बताया कि बैंक ने इन केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग की सुविधा से जन-जन तक पहुंचाने के लिए की है। साथ ही बताया कि जिले में 100 ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ खोले जाने की योजना है। इसमें 45 केंद्र खोले जा चुके हैं, 10 और खोले जाने की तैयारी है। शहर में पहला ग्राहक सेवा केंद्र टाउनहाल स्थित सत्यम् होटल के सामने चालू हो गया है।
विज्ञापन
बड़ौदा ग्रामीण बैंक ने
गांवों में खोले 40 केंद्र
ग्रामीण परिवेश के लोगों को आसानी से बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने गांवों में 40 ‘ग्राहक सुविधा केंद्र’ खोले हैं। इनमें से पांच केंद्रों पर लेन-देन भी शुरू हो चुका है। जबकि बाकी के 35 केंद्रों पर खाते तो खोले जा चुके हैं। बैंक के जिला समन्वयक सुभाष चंद्र ने बताया कि ‘ग्राहक सुविधा केंद्रों’ पर पांच रुपये निकाले जा सकते हैं, जबकि 49 हजार रुपये तक जमा किए जा सकते हैं।