फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now jat will agitate in sampla

मय्यड़ के बाद सांपला की महारैली में गरजेंगे जाट

Sat, 13 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 13 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
now jat will agitate in sampla

पंचायत चुनाव खत्म होते ही जाट आरक्षण आंदोलन ट्रैक पर आ गया है। हिसार के मय्यड़ में जाटों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया। ऐसे में रविवार को सांपला में होने वाली महारैली पर सबकी नजर टिक गई हैं। छुट्टी के दिन तीन जिलों रोहतक-झज्जर और सोनीपत की महारैली पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौती होगी।

विज्ञापन

 आयोजकों ने भी रैली को लेकर पत्त खोलने से इनकार कर दिया है और एलान किया है कि मौके पर ही रणनीति तय की जाएगी। दावा है कि महारैली सभी रिकार्ड तोड़ेगी। छोटूराम संग्रहालय में होने वाली महारैली का नेतृत्व तीनों जिलों की खाप मिलकर कर रही हैं। इसलिए रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोजकों ने साफ कर दिया है कि महारैली में ही आगामी आंदोलन की रणनीति बनाकर घोषणा की जाएगी। इसी कारण पुलिस-प्रशासन की भी बैचेनी बढ़ गई है।

विज्ञापन

महारैली को तीनों जिलों की खाप मिलकर करा रही हैं। इसके नेतृत्व के लिए तीनों जिलों के तीन-तीन लोगों को मिलाकर कमेटी बनाई गई है। महारैली के लिए लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। इसमें सभी पुराने रिकार्ड तोड़े जाएंगे। 

- हरदीप अहलावत,  प्रधान, रोहतक खाप 84

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed