{"_id":"ee37877315b9b722ce49be69e63b781e","slug":"fatehgarh-churia-death-lady-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ चूड़ियां में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ चूड़ियां में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ चूड़िया के गांव झगिंयां कलां की रहने वाली एक महिला की बुधवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उसेहत विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव झगिंयां कलां की रहने वाली मनजोत कौर (35) को दो दिन पहले तेज बुखार और खांसी की शिकायत थी। उसके उपचार के लिए मनजोत को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई।
सीएमओ गुरदासपुर डॉ. रघुबीर सिंह रंधावा ने उक्त महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। मृतका के संपर्क में रहने वालों को दवा दे दी गई है। पूरी सावधानी बरतते हुए महिला का दाह संस्कार कर दिया गया है।