फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bribe case in tehsil chhata

जाति प्रमाण पत्र के लिए वसूले 65000

Wed, 28 Oct 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां Updated Wed, 28 Oct 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
bribe case in tehsil chhata
छाता तहसील में तैनात कानूनगो और लेखपाल पर सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 65000 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने डीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि सात दिन में कार्रवाई न हुई तो भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


बठैन गेट निवासी गिर्राज सिंह वाल्मीकि सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हैं। गिर्राज सिंह के अनुसार उनकी पुत्री प्रियंका ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रमाणपत्र को कानूनगो धर्मपाल और लेखपाल सुलेमान ने कमी निकाल कर बनाने से इंकार कर दिया। काफी कहासुनी के बाद दोनों ने एसडीएम के नाम पर एक लाख रुपये देने पर काम करने को कहा। इसके बाद डरा धमकाकर 65000 रुपये वसूल लिए, तब जाकर प्रमाण पत्र बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिर्राज सिंह ने शिकायती पत्र में चेतावनी दी कि अगर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वे 6 नवंबर से डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 रामअरज यादव
एसडीएम, छाता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed