{"_id":"e8638affa684dd05c68103d4cb01bb55","slug":"so-including-three-policemen-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए उपद्रव में पथराव करने वालों को
विज्ञापन
रोकने में फेल एक थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने
बुधवार देर रात सस्पेंड कर दिया, मगर पथराव रोकने में असफल कई
पुलिसकर्मियों को अभयदान दे दिया गया।
इसको लेकर शहर के चौक-चौराहों पर दिनभर चर्चा होती रही। बुधवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस शहर के उतरौला रोड से होकर गुजर रहा था। उतरौला रोड पर स्थित एक धर्मस्थल के पास थानाध्यक्ष कौड़िया आलोक दुबे के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती थी।
यहां जुलूस के दौरान अराजकतत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। अराजकतत्वों को रोकने के बजाय यहां लगे पुलिसकर्मियों ने मैदान छोड़ दिया। इसलिए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष कौड़िया आलोक दुबे को लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया।
इसके अलावा एकता चौक के समीप अराजकतत्वों ने कई दुकानों में आग लगा दी। यहां ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी बड़गांव दिग्विजयनाथ शाही व एचसीपी रमेश चंद राय भी तमाशबीन बने रहे।
एसपी ने दोनों को लापरवाही में सस्पेंड कर दिया, मगर इन्हीं के साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को अभयदान दे दिया गया।