फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mantola

मंटोला और कठघर में सांप्रदायिककि बवाल

Mon, 28 Sep 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 28 Sep 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
mantola
शहर के मिश्रित आबादी वाले दो अतिसंवेदनशील इलाके मंटोला के नाला महावीर की वाल्मीकि बस्ती और ईदगाह (कठघर) के मोहल्ला सराय में रविवार को शरारती तत्वों की खुराफात ने सांप्रदायिक बवाल करा दिया। वाल्मीकि बस्ती में पूर्वाह्न 11 बजे गणपति विसर्जन जुलूस पर मांस का टुकड़ा फेंके जाने के आरोप के बाद दो समुदायों में टकराव हुआ। सराय में शाम छह बजे गणपति पंडाल के बाहर वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर बंद कराने की कोशिश पर हालात बिगड़ गए। दोनों पक्षों में हुए पथराव में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस प्रशासन ने हालात काबू में तो कर लिए लेकिन तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मंटोला में वाल्मीकि बस्ती से विसर्जन जुलूस हाथी गेट की ओर चला था। आरोप है कि तभी नाला महावीर से कुछ शरारती युवकों ने मांस का टुकड़ा फेंक दिया।  इस पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने यात्रा को रोक दिया। कुछ ही देर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता भी पहुंच गए। उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाते हुए मंटोला थाना घेर लिया। इसी दौरान नाला महावीर में कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पहुंचे एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव और एसपी सिटी आरके सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। इसके बाद पीएसी भी बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे समुदाय के लोग भी नाला महावीर में सड़कों पर निकल आए। पीएसी ने उन्हें घरों में भेजा। कई घंटे तक तनावपूर्ण हालात बने रहे।
विश्व हिंदू परिषद के दीपक अग्रवाल, बजरंग दल के अरुण माहौर, राजीव शर्मा, गजेंद्र पाल, बॉबी वाल्मीकि ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने विसर्जन जुलूस में मांस फेंककर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। इस संबंध में एसपी सिटी आरके सिंह ने बताया कि जुलूस पर कंकड़ फेंकने पर गलतफहमी हुई थी।
उधर, ईदगाह (कटघर) के सराय के लोग शाम करीब छह बजे स्थापित गणेश पांडाल से मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। वाहनों में लगे लाउडस्पीकर पर धार्मिक गीत बजाए जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पास में स्थित एक धर्मस्थल से दूसरे समुदाय के लोग पहुंचे। उन्होंने लाउडस्पीकर को बंद करने को कहा। इसको लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जब जुलूस शुरू हुआ तो पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में आधा घंटा तक आमने सामने पथराव हुआ।

इसमें महिला समेत तीन लोगों को चोटें आईं। सूचना पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने मूर्तियों को उठवाकर विसर्जन को भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाया। पुलिस बलवाइयों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed