{"_id":"40c9d464301e6302ae0072dc1cdfac52","slug":"uptu-releases-merit-of-m-tech-and-m-pharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू: एमटेक-एमफार्मा की मेरिट जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू: एमटेक-एमफार्मा की मेरिट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 30 Jul 2014 03:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने मंगलवार को एमटेक, एमफार्मा और एमआर्क की कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी। सत्र 2014-15 के दाखिलों के लिए मेरिट में 1884 छात्रों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
यूपीटीयू ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के स्कोर और नॉन-गेट छात्रों को क्लब करते हुए मेरिट जारी की है। एमटेक के 1884 छात्रों में से लगभग एक हजार छात्र जनरल कैटेगरी के हैं।
विज्ञापन
पढ़ें:UPTU के फरमान से कॉलेजों में खलबली
विज्ञापन
बाकी छात्र ओबीसी और एससी कैटेगरी से हैं। एमफार्मा में 71 छात्रों को मेरिट में शामिल किया गया है, जिसमें 22 जनरल हैं। एमफार्मा इस साल नए कोर्स के रूप में शुरू किया गया है, जिसके लिए सिर्फ चार छात्र शॉर्ट लिस्ट हुए हैं।
काउंसलिंग बुधवार दोपहर एक बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर च्वाइस फिलिंग होगी। मेरिट के आधार पर आरक्षण लागू रखते हुए छात्रों को उनकी पसंद के आधार पर सीट दी जाएंगी।
सबका दाखिला है पक्का
यूपीटीयू के एमटेक-एमफार्मा कॉलेजों में 3500 से ज्यादा सीट हैं, ऐसे में मेरिट में शामिल सभी छात्रों का दाखिला पक्का है लेकिन टॉप कॉलेज के लिए रैंक की उठापटक होगी। मेरिट से भी स्पष्ट हो गया है कि छात्र को मनपसंद कॉलेज मिल पाएगा या नहीं।