{"_id":"fc43f2f2888dd82ac7bcca7706fa1a3f","slug":"skoda-auto-drives-in-new-octavia-sedan","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 वैरिएंट के साथ रिलॉन्च स्कोडा ऑक्टाविया","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
7 वैरिएंट के साथ रिलॉन्च स्कोडा ऑक्टाविया
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
स्कोडा ने अपनी बहुप्रतिक्षीत सेडान ऑक्टाविया के नए वर्जन बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन
शानदार लुक और दमदार इंजन की नई स्कोडा ऑक्टाविया को कंपनी ने कुल 7 वैरिएंट के साथ पेश किया है, जिनमें पेट्रोल और डीजल इंजन, दोनों मॉडल शामिल है।
स्कोडा ने नई ऑक्टाविया को अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर और आकार में बड़ा किया है, जिससे कार के अंदर बेहतर जगह मिलती है।
नई ऑक्टाविया को यदि स्कोडा लॉरा के मुकाबले तुलना करें, तो यह उससे लगभग 90 एमएम ज्यादा लंबी है और चौड़ाई लगभग 45 एमएम ज्यादा है।
कंपनी ने इस कार में 590 लीटर का बूट स्पेस दिया है। नई स्कोडा ऑक्टाविया को फौक्सवेगन की एमक्यूबी के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।
बेंटले की नई कार, दाम बहुत हैं सरकार!
पेट्रोल के बेस वैरिएंट में कंपनी ने 1.4 लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन प्रयोग किया है। इसके अलावा पेट्रोल के दूसरे वैरिएंट में 1.8 लीटर की क्षमता का दमदार टीएसआई इंजन लगा है।
विज्ञापन
अब वैगनआर बैठाएगी एक साथ सात लोगों को
विज्ञापन
डीजल वैरिएंट में कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता का टीडीआई इंजन लगाया है, जो कार को 141 बीएचपी पावर देता है। कंपनी ने दोनों ही वैरिएंट में 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का प्रयोग किया है। इसकी शुरुआत कीमत 13,95,000 रुपए है।